The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मरीजों की सुविधा के लिए पूछताछ केन्द्र में लगाई गई मितानिनों की ड्यूटी

Spread the love


अम्बिकापुर ।राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबंद्ध चिकित्सालय अम्बिकापुर के ओपीडी की जानकारी के लिए पूछताछ केन्द्र में मितानिनों की ड्यूटी ओपीडी समय तक के लिए लगाई गई ताकि मरीजों को आसानी से ओपीडी की जानकारी मिल सके।
संयुक्त संचालक एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ लखन सिंह ने बताया है कि चिकित्सालय के मुख्य भवन में मेडिसिन, सर्जरी, नाक, कान, गला विभाग तथा एमसीएच भवन में स्त्री एवं प्रसूति विभाग, शिशु रोग विभाग एक ही स्थान पर ओपीडी संचालित है। चर्म रोग, दंत, साईकेट्रिक विभाग अलग-अलग स्थान पर संचालित किया जा रहा है। सभी ओपीडी के लिए डिस्पले बोर्ड लगाया गया है साथ ही एरो का निशान लगाया गया है। पूछताछ केन्द्रों में ओपीडी समय पर मितानिनों की ड्यूटी लगाई गई है तथा सभी सुरक्षा गार्डों को मरीजों की सहायता के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि ओपीडी पर्ची का सॉफ्टवेयर राज्य स्तर पर तैयार किया गया है जो अंग्रेजी में है। हिन्दी में नाम अंकित करने के लिए राज्य स्तर से कार्यवाही अपेक्षित है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor