The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhState

एबीवीपी ने स्कूली छात्रों को टॉर्चर करने के खिलाफ दिया धरना

Spread the love


सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर के प्राइवेट स्कूल में केजी-टू के छात्र को होमवर्क न करने पर पेड़ से लटकाने और मसिरा हाईस्कूल के छात्रों के पांच मिनट देर से आने पर बेग फेंकने के मामले में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने हल्ला बोला। एबीवीपी के कार्यकर्ता जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे और कार्यालय में जबरन प्रवेश करने की कोशिश के दौरान कलेक्टर के मेन गेट को तोड़ दिया। इसके बाद गेट के सामने बैठकर डीईओ के खिलाफ नारेबाजी कर जिला शिक्षा अधिकारी को बाहर बुलाने की मांग की। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। गुस्साई एसडीएम शिवानी जायसवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को आग लगाने जैसी निंदनीय हरकत से रोकने की चेतावनी दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor