Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

महाराष्ट्र को गारे पेलमा-2 कोल ब्लाक के लिए नियमानुसार क्लियरेंस दिया जाएगा : भूपेश बघेल

Spread the love

रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से महाराष्ट्र के उर्जा मंत्री नितिन राउत ने मुलाकात कर महाराष्ट्र की उर्जा संबंधी जरूरतों पर विस्तृत विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री बघेल ने महाराष्ट्र की उर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गारे पेलमा सेक्टर-2 कोल ब्लाक के क्लीयरेंस के लिए नियमानुसार यथासंभव जल्द मदद करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री निवास में आज हुई मुलाकात में महाराष्ट्र के उर्जा मंत्री श्री राउत ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की गारे पेलमा कोल ब्लाक गारे पेलमा सेक्टर-2 महाराष्ट्र की विद्युत कम्पनी (महाजेनको) को आबंटित है। महाराष्ट्र में विद्युत उत्पादन के लिए कोयला की आपूर्ति इस कोल ब्लाक से की जानी है, जिससे आने वाले समय में कोयले की आपूर्ति की निरंतरता बनी रहे। महाराष्ट्र के उर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से कोल ब्लाक से संबंधित सभी औपचारिकताओं को जल्द पूर्ण कराने का आग्रह करते हुए इस कोल ब्लाक के लिए वन व्यपवर्तन और राज्य शासन की अनुशंसा का अनुरोध भी किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor