The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी शिक्षकों की भर्ती

Spread the love

बलरामपुर।भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज अंतर्गत चलगली, डौरा व रामचन्द्रपुर में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषण की गई थी। मुख्यमंत्री द्वारा किये गये घोषणा पर अमल करते हुए शिक्षा विभाग द्वारा तीनों स्कूलों में संविदा शिक्षकों की व्यवस्था करने हेतु ’’वॉक इन इन्टरव्यू” के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती की जानी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी है कि 29 जुलाई 2022 को प्रातः 09.00 बजे से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के तीनों स्कूलों हेतु व्याख्याता, शिक्षक तथा सहायक शिक्षकों के पदों में चयन हेतु वॉक इन इन्टरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूूचना पटल एवं विभाग के वेबासाईट का अवलोकन किया जा सकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor