Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

अवैध शराब और तंबाकू युक्त हुक्का ग्राहकों को परोसने की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, रेस्टोरेंट संचालक सहित 6 गिरफ्तार,नशे का सामान जप्त

Spread the love


”संजय चौबे”
रायपुर।राजधानी रायपुर के माना कैंप में रेस्टोरेंट में शराब परोसने तथा हुक्का पिलाने की सूचना पर पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर छापा मारकर दो रेस्टोरेंट संचालक एवं उसके कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। रेड के दौरान 13 बॉटल बियर और 13 बॉटल अंग्रेजी शराब तथा बिक्री की रकम जप्त की गई है । इस दौरान दोनों रेस्टोरेंट के संचालक सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माना कैंप थाना क्षेत्र के महफिल रेस्टोरेंट धर्मपुरा एवं कैफे टीटू रेस्टोरेंट टेमरी में अवैध शराब परोसा जा रहा था, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रेस्टोरेंट के संचालक अभिषेक मोटवानी जो फरार हो गया , जबकि ग्राहकों को शराब परोस रहे शैलेंद्र यादव उर्फ प्रकाश पिता कमल यादव 24 वर्ष निवासी कांटा बाजी एवं सौरभ गुरु वेकर गुलाब उम्र 20 वर्ष महासमुंद गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों के कब्जे से 6 बोतल बियर एवं पास 6 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त की गई है। इसके अलावा बिक्री के रकम ₹1000 भी जप्त की गई। वही महफिल रेस्टोरेंट में कार्रवाई के दौरान रेखा साहू संजय साहू एवं रघुवंशी के कब्जे से 7 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 7 बोतल बियर जप्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 342 आबकारी एक्ट धारा 109 भादवी तथा अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor