The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सूने मकान का ताला तोड़कर 90000 रुपए एवं कैमरा चोरी , अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love


”संजय चौबे”
रायपुर । राजधानी राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में एक सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी ₹90000 तथा एक कैमरा चोरी कर लेने की रिपोर्ट गुढ़ियारी थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बसंत विहार कॉलोनी गुढ़ियारी निवासी विकास अग्रवाल 40 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका स्क्रैप का कारोबार है 13 जुलाई को मकान में ताला लगा था वह थान खमरिया परिवार सहित गया हुआ था। 23 जुलाई को उसे रितेश सोलंकी ने फोन पर बताया कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद 24 जुलाई को वापस अपने घर आया तो किसी ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखा ₹90000 रुपए और एक कैमरा चोरी कर लिया था। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 ,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *