The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पुजारी को बंधक बनाकर 150 साल पुरानी अष्टधातु की मुर्ति चोर ले गए

Spread the love


बिहार।मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के ठाहर गांव स्थित राम जानकी मंदिर से शनिवार रात चोरों ने पुजारी को बंधक बनाकर लाखों रुपये मूल्य की अष्टधातु की चार मूर्तियां चोरी कर लीं। चोरों ने पुजारी के साथ मारपीट भी की। चोरी गई मूर्तियों में राम, लक्ष्मण, हनुमान व कृष्ण भगवान की मूर्ति शामिल हैं। सभी मूर्ति लगभग दो से ढाई फीट की थी। मूर्तियों का अनुमानित वजन करीब 75 से 80 किलोग्राम बताया जा रहा है। थाने में घटना की रिपोर्ट खजौली थाने में दर्ज कराई गई है। चोरी गए मुर्ति करीब 150 साला पुरानी बताया जा रहा है।चोर मंदिर में घूसकर पुजारी का हाथ रस्सी से बांध दिये और टेब लगाकर गमछे से मुंह बांध दिया। उसके बाद मुर्ति चोरी करके फरार हो गए। पुजारी के अनुसार शनिवार रात करीब एक बजे पांच से छह की संख्या में चोर घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *