The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

डाकघर के 116 खाताधारकों के खाते से 16 लाख 85 हजार रुपए गबन, शाखा डाकपाल के खिलाफ 420,409 का मामला दर्ज

Spread the love


”संजय चौबे”
बालोद । जिले में भैंसबोड डाकघर में जमा 116 खाताधारकों के 16 लाख 85 हजार से अधिक रुपए डाकपाल के द्वारा गवन कर लेने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक विकास कुमार सोनी उप संभागीय निरीक्षक डाकघर उप संभाग बालोद में उप संभागीय निरीक्षक के पद पर कार्यरत है उसने बालोद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसे शिकायत मिली थी कि उसके क्षेत्र अंतर्गत डाकघर भैंसबोड के कई खाताधारकों के खाते में गड़बड़ी करके रुपए का गबन किया गया है। सूचना के पश्चात प्रार्थी ने पासबुक व शासकीय लेजर रिकॉर्ड किस से मिलान करने पर अनियमितता पाए जाने पर प्रारंभिक जांच किया जाकर सूचना प्रवर अधीक्षक डाकघर दुर्ग संभाग सिविक सेंटर भिलाई को दी गई जिस के संबंध में प्राप्त पत्र कार्यालय प्रवर अधीक्षक डाकघर दुर्ग संभाग सिविक सेंटर भिलाई के पत्र दी गई। पत्र क्रमांक- F 6-2/21-22/141 सिविक सेंटर भिलाई दिनांक 20.07.2022 के मुताबिक ग्राम भैंसबोड़ शाखा डाकघर के शाखा डाकपाल योगेश कोर्राम 27 वर्ष पिता पहाड़ सिंह कोर्राम ग्राम गोडरी बालोद ने 116 खाताधारकों से कुल 1685490 रुपए की राशि का धोखाधड़ी कर गबन किए जाने की जानकारी मिली।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor