The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

UncategorizedChhattisgarhMISC

स्कूटी दो युवतियों को तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर, स्कूल से आ रही थी वापस,दोनों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

Spread the love


रायपुर।राजधानी रायपुर के तात्यापारा में 25 जुलाई की दोपहर 2:00 बजे स्कूटी सवार दो यूवतियो को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दिया। हादसे में दोनों युवतियां घायल हो गई है तथा उनकी स्कूटी भी छतिग्रस्त हो गया। दोनों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक हनुमान मंदिर गली तत्यापारा पुरानी बस्ती रायपुर निवासी विजय बिसेन 43 वर्ष थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थीया की बहन सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अपनी सहेली को स्कूटी में बैठाकर स्कूल से वापस आ रही थी तभी जय मेडिकल स्टोर के सामने कंकालीपाड़ा के पास एक तेज रफ्तार हुंडई कार क्रमांक सीजी 04 एल एच 8782 के चालक ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए पीछे से स्कूटी को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया । अच्छे में प्रार्थी की बहन वह उसकी सहेली को चोट लगने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया । घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ 279, 337 अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor