The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धर्म स्वातंत्र्य कानून पर सरकार का संकेत, मंत्री बोले- जल्द होगा लागू

Spread the love

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विपक्ष के उन आरोपों का जवाब दिया, जिनमें नए कानून के लागू न होने और पुराने अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किए जाने की बात कही जा रही है। मंत्री ने कहा कि यदि इस तरह की कोई शिकायत सामने आती है तो प्रशासन उसे गंभीरता से लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक जल्द ही लागू होगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रामविचार नेताम ने कहा कि यह अच्छी बात है कि कांग्रेस भी इस विधेयक को लेकर चिंतित है। उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ लोगों की सोच बदली है और अब वे लोग भी मंदिर जाने लगे हैं, जो पहले राम मंदिर का नाम तक नहीं लेते थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *