The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

स्कूल से बेटे को लेकर घर जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने कुचला,बाप-बेटे की मौत

Spread the love


”संजय चौबे”
बालोद /रायपुर। बालोद जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे को कुचल दिया। हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है की पिता अपने 3 वर्ष के बेटे को स्कूल से वापस लेकर घर जा रहा था,इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की रिपोर्ट बालोद थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम दुधली मालीघोरी, बालोद निवासी पुष्कर तिवारी तिवारी 47 वर्ष ने ठाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है की 2 अगस्त को प्रार्थी का भतीजा लोकेश कुमार तिवारी अपने 3 वर्ष के पुत्र दक्ष कुमार तिवारी को बालोद के ड्रीम इंडिया स्कूल से वापस बाइक से घर लेकर जा रहा था तभी जुझारा नाला के पास एक्सीडेन्ट हो गया। घटना की सुचना मिलने पर प्रार्थी मौके पर पहुंचा तब लोकेश और पुत्र दक्ष जुझारा नाला के पास बालोद से राजनांदगांव जाने वाली मुख्य मार्ग पर मृत हालत में पड़ा थे,दोनों के सर में गंभीर चोट लगा था,तथा मौके पर ट्रक क्रमांक CG 04 ZD 5485 खड़ा हुआ था। प्रार्थी का भतीजा की मोटर सायकल भी मौके पर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हुई थी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 279,304-A के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *