The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बेटे की मौत, सदमे में पिता ने मंदिर के सामने काटी जीभ

Spread the love

रायगढ़। 8 साल के बेटे की मौत के बाद सदमे में पिता ने घरघोड़ा के दुर्गा मंदिर के सामने अपनी जीभ काट ली। इस घटना ने नगर के लोगों को झकझोर कर रख दिया। एफसीआई गोदाम के पास रहने वाले सनत कुमार खांडे ने मानसिक सदमे में मंदिर के बाहर अपनी जीभ काट ली। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि सनत कुमार खांडे के 8 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार खांडे की कल शाम तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। बेटे की असमय मौत से पिता पूरी तरह टूट चुका था। परिजनों और आसपास के लोगों के अनुसार वह रातभर बेहद विचलित और तनाव में था। इसी सदमे के बीच आज सुबह 3 बजे वह प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर पहुंचा और आस्था व दर्द के आवेग में अपनी जीभ काट ली।
अत्यधिक रक्तस्राव होने से सनत बेहोश होकर गिर गया। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौके पर एकजुट हुए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया।
इस हृदयविदारक घटना ने लोगों को भावुक कर दिया। बेटे को खोने का दर्द एक पिता को किस हद तक तोड़ सकता है, यह घटना उसी पीड़ा की भयावह तस्वीर बनकर सामने आई है। नगर में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *