Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

आंध्र में कंपनी में गैस रिसाव के बाद अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या बढ़कर 87

Spread the love

आंध्र प्रदेश। पुलिस ने कहा कि आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले में ब्रैंडिक्स स्पेशल इकोनॉमिक जोन में एक कंपनी में संदिग्ध गैस रिसाव के बाद अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी पीड़ितों की हालत स्थिर है। अस्पताल में भर्ती लोगों ने मतली, पेट दर्द, खांसी और घुटन की शिकायत की।

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के अचुतापुरम में पोरस लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से गैस लीक होने से 178 लोग बीमार हो गए। पहले कहा गया कि करीब 30 महिला कर्मचारी बीमार हो गईं। एसपी गौतमी साली ने कहा कि वर्तमान में सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य स्थिर है, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हम जांच कर रहे हैं। उन्होंने बाद में बताया कि गैस रिसाव के कारण बीमार होने वालों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है, जबकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor