The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शराबी पती ने पत्नी के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। बिल्हा के सतनामी पारा में युवक शराब पी रहा था। इसका विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी के सिर में शराब की बोतल फोड़ दी। वहीं, बीच-बचाव करने पर ससुर के सिर में खलबट्टे से वार कर दिया। इधर युवक ने भी पत्नी और ससुर के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बिल्हा के सतनामी पारा में रहने वाले राजा महिलांगे किराना व्यवसायी हैं। सोमवार की सुबह उनकी बेटी बिंदिया अपने पति सुचित और भतीजे तोस कुमार के साथ घर आए। रात आठ बजे सुचित घर में शराब पीने लगा। इस पर बिंदिया ने अपने पति को शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी बीच सुचित ने अपनी पत्नी के सिर में शराब की बोतल फोड़ दी। बीच-बचाव करने पर उसने अपने ससुर को जान से मारने की धमकी देते हुए सिर में खलबट्टे से वार कर दिया। सुचित के भतीजे और पड़ोसियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। दोनों की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *