The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

रामजानकी चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज कुरुद द्वारा सावन महोत्सव का किया आयोजन..

Spread the love

”दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। रामजानकी चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज कुरुद राज द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन चन्द्राकर भवन कुरूद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज की मातृशक्तियो की उपस्थिति में सभी के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने प्रतिभा कौशल की प्रस्तुति दी। उनके खेल को प्रोत्साहित करने आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किया गया।तदुपरांत महिलाओं ने सावन झूला झूलकर पर्व का आनंद लिया। साथ ही भवन के आसपास फलदार-फूलदार व छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता का सन्देश दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित थीं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *