The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

समाचार- ग्रामवासियों के शिकायत पर ग्राम कौंदकेरा पहुंचे एसडीएम व एसडीओपी

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। आज 08 अगस्त को तहसील राजिम अंतर्गत ग्राम कौंदकेरा में धर्मान्तरण के सम्बंध में ग्राम वासियों के शिकायत पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अविनाश भोई, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेंद्र नायक, नायब तहसीलदार रमाकांत कैवर्त्य , राजिम ग्राम पंचायत सरपंच गणेश डहरिया एवम ग्राम वासियों की उपस्थित में बयान एवम पंचनामा बनाया गया एवम दस्तावेजों की जांच की गई । ग्राम वासियों के बयान एवम पंचनामा से धर्मांतरण प्रमाणित नही पाया गया । विवादित आवास जो केवल आवास के रूप के उपयोग किया जावेगा अन्य किसी भी उपयोग नहीं किया जावेगा इस सम्बंध में अनावेदकगण द्वारा सहमति की गई एवम ग्रामवासी कार्यवाही से संतुष्ट हैं । प्रशासन द्वारा जनता से अपील की गई की इस प्रकार की शिकायत पाए जाने पर जनता प्रशासन एवम पुलिस को सूचना दें ताकि शिकायत पर तत्काल नियमानुसार कार्यवाही की सके ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor