The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी, जाने कितना बढ़ा है

Spread the love

रायपुर । राजधानी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। बीते दस दिनों में पेट्रोल 1.40 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल की कीमतों में 1.88 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और बढ़ोतरी के संकेत बने हुए है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का यह सिलसिला इस साल मई से शुरू हुआ था,लेकिन अगस्त में इसकी रफ्तार थम गई थी और 20 सितंबर तक कीमतों में स्थिरता रही। अब एक बार फिर से कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। कीमतों में बढ़ोतरी के चलते इन दिनों डीजल की खपत थोड़ी कम हो गई है और वाहनों में भी डीजल वाहनों की मांग कम होने लगी है। कंपनियां भी पेट्रोल वाहनों पर ज्यादा से ज्यादा फोकस कर रही है। 26 सितंबर को पेट्रोल-99.18 रुपये प्रति लीटर रहा तो वहीं डीजल-96.59 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। 6 अक्टूबर को पेट्रोल 100.58 रुपये प्रति लीटर रहा और डीजल-98.47 रुपये प्रति लीटर दाम पहुंच गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor