The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से किया मना,जंगली हाथियों के हमले से महिला समेत तीन की मौत

Spread the love

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और बालोद जिलों में जंगली हाथियों के हमले से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार राजनांदगांव जिले के मोहला क्षेत्र में 11अगस्त जंगली हाथियों के हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई है वहीं बालोद जिले में जंगली हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला है। उन्होंने बताया कि वन​ विभाग को जानकारी मिली है कि 23 हाथियों का दल मोहला क्षेत्र के पानाबरस, भैसबोड़ और आसपास के गांवों में मौजूद है। हाथियों ने गांवों में मकानों में तोड़फोड़ भी की है।
अधिकारियों ने बताया कि जब हा​थियों का दल भैसबोड़ गांव में था तभी 37 वर्षीय संतलाल मंडावी उनकी चपेट में आ गया और कुचल कर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों को जंगल की ओर से जाने से मना किया गया लेकिन इसके बावजूद देर शाम 45 वर्षीय रामभरोसे जंगल की ओर चला गया जहां हाथियों के कुचलने से उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में बालोद जिले में हाथियों के हमले में मोतिन बाई नागवंशी (65) की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों जंगल की ओर से जाने से मना किया गया है। मृत ग्रामीणों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *