The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना

Spread the love


नईदिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है , इसके वजह से अगले कुछ घंटों के दौरान एक तेज डिप्रेशन में तब्दील होने और भारतीय उपमहाद्वीप में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इस बीच, अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में और 16 अगस्त तक उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय मानसून की स्थिति बनने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य और पश्चिमी तटों पर बारिश की भविष्यवाणी की है.
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 16 अगस्त के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिम मध्य प्रदेश, 14 से 17 अगस्त के दौरान गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों, विदर्भ में 14 और 15 तारीख को, सौराष्ट्र और कच्छ में 14, 16 और 17 अगस्त को व्यापक वर्षा हो सकती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *