The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhNational

बीमार पत्नी को पीठ पर लादने के लिए मजबूर हुआ बुजुर्ग,4 कि.मी जाने के बाद पत्नी की सांस रूक गई।

Spread the love

महाराष्ट्र /रायपुर। नंदुरबार जिले के चांदसैली घाट गांव में बुधवार को एक बेहद दुखद घटना हुई। यहां बारिश और भूस्खलन से बंद रास्तों के कारण 70 साल के अदल्या पाडवी ने 65 साल की पत्नी सिदलीबाई को कंधे पर लादकर पैदल ही हॉस्पिटल निकल गए। सिदलीबाई की तबियत बहुत खराब हो गई थी। उन्हें तेज बुखार था। गांव तक कोई गाड़ी नहीं आ सकती थी और पत्नी की हालत लगातार गंभीर होती जा रही थी। ऐसे में अदल्या ने कंधे पर उठाकर पत्नी को हॉस्पिटल पहुंचाने का मन बनाया। बुजुर्ग ने चार किलोमीटर तक पैदल चला ,लेकिन उसकी पत्नी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चांदसैली घाट में मंगलवार को भूस्खलन हुआ था। जिस कारण मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor