Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

राजू श्रीवास्‍तव को वेंटीलेटर पर महानायक अमिताभ बच्‍चन का वॉयस मैसेज सुनाया गया

Spread the love


दिल्ली । मशहूर हास्य कलाकर राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने राजू को वॉयस मैसेज भेजा। वेंटीलेटर पर यह मैसेज राजू को सुनाया गया।
दिल्ली स्थित एम्स में मौजूद राजू के करीबियों के मुताबिक मैसेज में अमिताभ ने कहा कि राजू-उठो, अभी बहुत काम करना है। अमिताभ ने उनकी पत्नी शिखा से भी फोन पर हालचाल जाना। भरोसा दिलाया कि ईश्वर जल्द उन्हें ठीक करेंगे। उधर, राजू के परिवार ने एम्स अस्पताल के पास गुरुद्वारे में अरदास की। एम्स में मौजूद राजू के करीबियों का कहना है कि उनका बीपी कंट्रोल हो रहा है। डॉक्टरों ने सुधार की आशा जताई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor