The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग :रतनपुर जंगल में पेड़ पर लटकता मिला प्रेमी जोड़ा, प्यार में कामयाबी नहीं मिलने पर उठाया कदम

Spread the love


”सुरेश यादव की रिपोर्ट”
बिलासपुर । रतनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की और युवक की लाश जंगल में एक ही पेड़ पर लटकती मिली है। दोनों की पहचान हो गई है। दोनों दो दिन पहले घर से निकले थे। प्रेम प्रसंग का मामला माना जा रहा है। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। तभी उनके शव मिलने की खबर आ गई।
जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के पोड़ी के जंगल में शनिवार की सुबह लड़की और लड़के के शव को ग्रामीणों ने देखा। दोनों की लाश एक पेड़ पर एक ही फंदे पर लटक रही थी। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि लड़की की पहचान हो गई है। वह पेंड्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके परिजनों ने शुक्रवार को उसके गायब होने का केस दर्ज कराया है। वह 29 सितंबर की सुबह 11.30 बजे गायब हुई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जब वह नहीं मिली तब अपहरण की आशंका से केस दर्ज कराया। पेंड्रा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक मरवाही थाना क्षेत्र का है। उसके पास से मिले क्योस्क के आईडी से उसकी पहचान बादम चमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मरवाही पुलिस के माध्यम से परिजनों को दे दी है।
पुलिस के अनुसार लड़की गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सिलाई सीखने जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। वहीं, युवक भी गुरुवार से ही गायब था। शव के पास ही युवक की बाइक भी मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि युवक और लड़की दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे। उन्हें प्यार में कामयाबी नहीं मिली, तो जान दे दी। फिलहाल, पुलिस की जांच के बाद ही मामला सामने आएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *