The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCChhattisgarh

दंडकारण्य बंद के दौरान नक्सलियों ने 2 मिक्चर मशीनों में लगाई आग

Spread the love

जगदलपुर/रायपुर।नक्सली बंद के दौरान नक्सलियों ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर गढ़चिरौली में पुल निर्माण कार्य में लगे 2 मिक्चर मशीनों को आग के हवाले कर दिया है। साथ ही रखी सीमेंट की बोरियों को फाड़कर फेंक दिया है। नक्सलियों ने अपने दंडकारण्य बंद के दौरान 25 अप्रैल की देर रात इस वारदात को अंजाम दिया है। मामला जिले के धोढराज थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, सीमा से लगे भामरागढ़ तहसील के कोठी-मरकणार मार्ग पर कुक्कुमेठा से लस्कर के बीच पुल निर्माण का काम चल रहा था। वहीं सोमवार की देर रात नक्सलियों ने पुल निर्माण काम में लगी 2 मिक्चर मशीन में आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादी जंगल की तरफ लौट गए। वारदात की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे जवान इलाके में सर्चिंग कर रहे है।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *