The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गांजा तस्कर कैदी पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भागा, तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love

कवर्धा/रायपुर। । मंगलवार की सुबह एक कैदी जेल प्रहरी और स्टाफ को चकमा देकर भाग गया। दो दिन पहले ही स्वास्थ्य खराब खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने उसे करीब डेढ़ महीने पहले गांजा तस्करी के आरोप में मध्य प्रदेश बार्डर से पकड़ा था। इसके बाद से ही वह कवर्धा जेल में बंद था।
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के करामाल, गीदापाड़ा लिवासी दुखीराम दिगल 25 वर्ष् कवर्धा जिला जेल में बंद था। शनिवार को उसकी अचानक से तबीयत खराब हो गई। सीने में दर्द और उल्टियां होने की शिकायत पर उसे रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसे सामान्य वार्ड में अन्य मरीजों के साथ रखा गया था। जेल प्रहरी निगरानी कर रहे थे। इसी बीच दो दिन बाद दुखीराम मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे अस्पताल से भाग निकला। जेल प्रहरी सुबह जब उसे देखने के लिए पहुंचा तो आरोपी दुखीराम बिस्तर से गायब था। पहले तो उसे लगा कि वह टॉयलेट गया होगा, लेकिन जांच के बाद भी उसका पता नहीं चला तो पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि विचाराधी कैदी अस्पताल से निकलकर कलेक्टर कार्यालय से राजमहल की ओर भागा हो सकता है। इसके बाद जेल प्रहरी में उच्चाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। आरोपी को पकड़ने के लिए चेकपोस्ट बनाकर वाहनों की भी तलाशी पुलिस ले रही है।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor