राष्ट्रपति के हाथों नई दिल्ली में आज सम्मान प्राप्त करेगें नपा अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व उनकी टीम

Spread the love


”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”
कवर्धा।स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए आज मान.राष्ट्रपति के हाथों नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व उनकी टीम नई दिल्ली में पुरस्कार प्राप्त करेंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मो. अकबर के नेतृत्व व मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद कवर्धा की टीम द्वारा बेहतर ढंग से स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया गया है। जिसके फलस्वरूप आज स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार के लिए प्रदेश के नगरीय निकायों में नगर पालिका परिषद कवर्धा का भी चयन किया गया है नगर पालिका परिषद कवर्धा ने स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन किया है जिसके चलते नगर पालिका परिषद कवर्धा को आज 01 अक्टूबर 2022 को दिल्ली में माननीय राष्ट्रपति महोदय के हाथों पुरस्कार प्राप्त किया जाना है। आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान व अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे भी दिल्ली रवाना हुए है। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 26.09.2022 द्वारा जारी सूची अनुसार तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ@75 सर्वेक्षण पुरस्कार महोत्सव अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.