The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

जिलेभर में गरिमामय ढंग से उत्साह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। भारत के आजादी की 75वीं वर्षगांठ को कांकेर जिले में गरिमामय ढंग से उत्साह पूर्वक मनाया गया, शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ। शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं वन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान पश्चात उनके द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला और पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा भी उनके साथ मौजूद थे।
परेड का निरीक्षण पश्चात मुख्य अतिथि शिशुपाल शोरी द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। उन्होंने कहा कि बापू के सिद्धांतो और विचारों के अनुरूप कार्य करने मे हम सफल हुए हैं। इसमें प्रकृति-सम्मत विकास, हर व्यक्ति को गरिमा, न्याय व बराबरी के अवसर देने वाली योजनाएं और कार्यक्रम शामिल हैं। गोधन न्याय योजना तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है, देश में रासायनिक खाद की कमी और मूल्य वृद्धि के परिदृश्य में हमारे गौठानों में निर्मित जैविक खाद अब एक बेहतर विकल्प बन रही है। इस वर्ष दहलन फसलों की खरीदी भी समर्थन मूल्य पर की जायेगी। गौठानों में आजीविका केन्द्र के रूप में विकासित करने हेतु ग्रामीण आजीविका पार्क अर्थात रूरल इंडस्ट्रियल पार्क प्रारंभ किया जा रहा है, गांधी जयंती 02 अक्टूबर 2022 के अवसर पर इसका शुभारंभ किया जायेगा। युवाओं को सकारात्मक और रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए 6 हजार 518 से अधिक राजीव युवा मितान क्लब प्रारंभ किये गये हैं, जिसका विस्तार सभी पंचायतों एवं नगरीय निकायों में किया जायेगा। कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों को पात्रता अनुसार टीका लगवाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान जो निःशुल्क बूस्टर डोज की सुविधा उपलब्ध है, उसका लाभ भी बड़ी संख्या में उठायें।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि श्री शोरी द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संदेश वाचन पश्चात हर्ष एवं उमंग व विभिन्नता में एकता के प्रतीक रंगीन गुब्बारे नील गगन में छोड़े गये, हर्ष फायर के बाद जिला पुलिस बल, होम गार्ड, वन विभाग के जवानों तथा एनसीसी व स्काउड गाईड के कैडेटो द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट किया गया। तत्पश्चात शहीद परिवारों को शाल एवं श्री फल से सम्मानित किया गया और उत्कष्ट कार्य करने वाले शासकीय कर्मियों एवं पुलिस के जवानों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। मार्च पास्ट में बेस्ट प्लाटून कमांडर गैर शालेय वर्ग में प्रथम स्थान एएसआई भुनेश्वरी भगत और द्वितीय स्थान रंशु सिन्हा ने प्राप्त किया। इसी प्रकार मार्च पास्ट में प्रथम स्थान गैर शालेय वर्ग में जिला पुलिस बल महिला तथा द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल पुरुष ने प्राप्त किया। शालेय वर्ग में प्रथम स्थान नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी बालिका वर्ग तथा द्वितीय स्थान पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर के एनसीसी बालक वर्ग ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत ध्रुव एवं उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष सरोज जितेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, जनपद पंचायत कांकेर के उपाध्यक्ष रोमनाथ जैन, कलेक्टर कांकेर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, वन मण्लाधिकारी आलोक बाजपेयी, अपर कलेक्टर एस.पी वैद्य, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.एन बघेल एवं अविनाश ठाकुर सहित पार्षद, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कमर्चारी व स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *