The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत उज्ज्वला योजना के सभी हितग्राहियों को तिरंगे के साथ गैस कनेक्शन का वितरण किया

Spread the love

रायपुर। देश आज़ादी के 75 वर्षों का उत्सव मना रहा है। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है।आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर, देश की लाखों महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर को सुधारने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में शुरू की गई कई महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक, उज्जवला योजना को आगे बढ़ाते हुए, रायपुर शहर में माननीय पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल जी नें भारतीय जनता पार्टी के तत्पर कार्यालय पर 100 से भी अधिक उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को तिरंगे के साथ सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर व पाइप का वितरण किया गया। जिससे उपस्थित सभी नागरिकों के मुख पर खुशी के भाव उभर आए। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत तमाम हितग्राहियों ने न केवल इस अनूठी पहल की तारीफ करते हुए इस योजना से होने वाले लाभों पर चर्चा की अपितु यह भी कहा कि घरेलू महिलाओं के स्वास्थ्य पर धुएँ में लगातार कार्य करने से अत्यधिक गंभीर प्रभाव पड़ता है, साथ ही पर्यावरण पर भी इसके दुष्परिणाम देखने को मिलते हैं। ईंधन उपलब्ध कराने के क्रम में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की। जिसके तहत देश के नागरिकों को मुफ्त गैस कनैक्शन प्रदान किए गए हैं। उज्ज्वला योजना नें लाभार्थियों के जीवन में, विशेष रूप से महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का कार्य किया है, इसके लिए हितग्राहियों ने मोदी जी और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी का आभार व्यक्त किया। वर्तमान में इस योजना के देश भर में 20.72 करोड़ लोग इससे लाभान्वित हो चुके है।इस अवसर पर माननीय पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी नें कहा कि छतीसगढ़ की वर्तमान सरकार, महिलाओं के कल्याण के लिए केवल हवा-हवाई बातें करती है साथ ही इस सरकार ने मोदी जी की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रदेश की जनता से छीनने का काम किया है। इसके साथ-साथ कई वर्षों तक केंद्र की सत्ता में रहने वाली कांग्रेस सरकार ने भी हमारे देश की महिलाओं को एक गैस कनैक्शन जैसी मामूली सी सुविधाओं से भी वंचित रखा। चूल्हों से उठने वाले धुएं से पूरे परिवार की सेहत को कितना नुकसान पहुंचता है इस बात का अंदाजा अधिकांश लोगों को नहीं था और न ही इसकी कोइ सुध लेने वाला दिखाई पड़ता था, लेकिन केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री जी की नेतृत्व वाली सरकार के आने के बाद से ही उज्ज्वला जैसी अनेक योजनाएँ जनता के हित में न केवल शुरू की गईं बल्कि उन्हें जमीन पर उतार कर भी दिखाया गया है। आज उज्ज्वला के तहत मिले गैस कनैक्शनों से समाज में एक नया बदलाव आया है। स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, आंदोलन का रूप ले चुके हर घर तिरंगा अभियान को लोगों के बीच में पहुँचाने के लिए और अधिक प्रयास किए गए। श्री अग्रवाल की मौजूदगी में देश अमर शहीदों को याद किया गया। एवं तिरंगे के महत्व को लोगों के बीच रखा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *