The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चर्रा रोड़ स्थित एक दुकान की दीवार में बड़ा छेद कर हजारो रुपये नगद व सामानों की हुई चोरी, दुकान में सेंधमारी की घटना से फैली सनसनी

Spread the love

“दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरुद। चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमे दुकान के पीछे की दीवार में बड़ा छेद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुरूद चर्रा रोड में पुरुषोत्तम किराना के नाम से राशन व अन्य सामानों की थोक दुकान स्थित है, जहा रविवार की रात दुकान का मालिक व्यापार के बाद ताला लगाकार घर चला गया। सुबह पता चला कि दुकान में चोरी हुई है और अज्ञात चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार में बड़ा छेद कर घटना को अंजाम दिया है जिसके साथ करीब 90 हजार का सामान व नगदी अपने साथ ले गये घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कहा जा रहा है की चोरो ने बड़े आराम से काम किया है तभी तो दुकान की दीवार में बड़ा होल किया गया है। बहरहाल मामले में पुलिस अज्ञात चोरों पर धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *