The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विधायक, कलेक्टर व एसपी घटना स्थल का जायजा लेने पहुँचे किंतु जल स्तर बढ़ने के अधिकारियों को निर्देश दे वापस लौटे

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। पखांजूर तहसील के ग्राम पंचायत विकासपल्ली के ग्राम पी.व्ही.110 निवासी परिमल मलिक एवं उसकी पत्नी और तीन बच्चियों की कच्चे मकान के दीवार गिरने से दबने के कारण मौत होने की सूचना मिलने पर अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनूप नाग और कांकेर ‌कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ‌व पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ‌धीरेन्द्र पटेल अधिकारियों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए थे किंतु ग्राम कुरेनार नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण सभी घटना स्थल तक नहीं पहुँच पाये।परिस्थिति ‌को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने ग्राम पी.व्ही.110 पहुंच पखांजूर तहसीलदार एवं थानेदार से चर्चा कर वहां की स्थिति और‌ पीड़ित परिवारों की जानकारी लेते हुए उन्हें हरसंभव मदद करने ‌के निर्देश दिए है, साथ ही गांव में ही रुक कर घरों का आंकलन कर सुरक्षित स्थान में शिफ्ट करने ‌के लिए निर्देशित किया तथा एस.डी. एम. पखांजूर ए.एस. पैकरा को अपने क्षेत्र के ग्रामों का निरीक्षण कर सतत निगरानी बनाये रखने के लिए निर्देशित किया गया है। यशोदा विश्वास को किया गया शिफ्ट कलेक्टर व एस.पी.के निर्देश पर तहसीलदार एवं थानाप्रभारी द्वारा ग्राम के घरों का आंकलन किया गया ‌तथा यशोदा विश्वास पति स्व.सहदेव विश्वास, निवासी पी.व्ही.110 को उनके 60 साल पुराने जर्जर मकान से पक्के मकान में ‌शिफ्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *