The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ट्रॉली बैग की तलाशी के दौरान मिला 16 किलोग्राम गांजा, एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर । छत्तीसगढ़ गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है ।इसके बावजूद भी गांजा तस्करी के मामले रुक नहीं पा रहे हैं राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी थाना पुलिस ने 15 अगस्त को देर शाम गांजा तस्करी की सूचना पर भनपुरी चौक पेट्रोल पंप के पास एक ट्रॉली बैग लेकर खड़ा युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गौरीशंकर विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष पिता लल्ला विश्वकर्मा निवासी पग्गा वार्ड नंबर 4 धनपुरी जिला शहडोल मध्य प्रदेश निवासी बताया, उसके पास रखें ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर 16 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹160000 बताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *