The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhWeather

राज्य में मानसून का इन्तजार, बढ़ा तापमान

Spread the love

रायपुर। राज्य में मानसून के आगमन का इंतजार बढ़ता जा रहा है। मध्य क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जून का पहला पखवाड़ा बीतने के बाद भी मध्य इलाके में गर्मी बरकरार है। इस दौरान द्रोणिका के असर से सरगुजा क्षेत्र में बारिश हो रही है। अगले 5 दिनों तक कुछ इलाकों में मध्यम बारिश, तेज हवा और मेघगर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दिनों कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा तापमान
बेमेतरा में 43.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे अधिक 5 सेमी बारिश सूरजपुर जिले के ओड़गी में दर्ज की गई। इसके अलावा रामानुजनगर और प्रतापपुर में 2-2 सेमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। जशपुर जिले के कांसाबेल में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई। हीं बलरामपुर जिले के बलरामपुर, कोरबा जिले के पाली और करतला, बलौदा बाजार जिले के गिधौरी टुंड्रा, सूरजपुर जिले के प्रेमनगर और रायगढ़ जिले के मुकडेगा में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने रायपुर और आसपास के इलाकों के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके मुताबिक मंगलवार को आसमान में बादल छाने, वर्षा और अंधड़ चलने की संभावना व्यक्त की गई। हालांकि लोग गर्मी और उसम से फिलहाल परेशान हैं। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *