The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

12वीं रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता कांकेर प्रीमियर लीग (केपीएल) 6 नवम्बर से

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट ”
कांकेर । आईपीएल की तर्ज पर कांकेर प्रीमियर लीग का शानदार 12 वां वर्ष छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ व फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वाधान में नवंबर व दिसंबर में खेल व खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करने, खेल प्रेमियों के मनोरंजनार्थ आयोजित होने जा रहा है। जिसमे इस बार कांकेर जिले के अलावा बस्तर संभाग, धमतरी जिले व बालोद जिले के खिलाड़ी भी भाग ले सकेंगे। 10 सितंबर तक सभी खिलाड़ियों को अपना पंजीयन करवाना होगा जिसके बाद खिलाड़ियों को ट्रायल की प्रक्रिया से गुजरना होगा। उसके बाद ही खिलाड़ी अपना स्थान सुनिश्चित कर सकेंगे। ट्रायल बालोद जिले में 18 सितंबर, धमतरी जिले में 25 सितंबर, बस्तर जिले में 2 अक्टूबर, कांकेर जिले में 9 अक्टूबर रखा गया। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें। गुलाब 799793157, विजेंद्र तिवारी 7000072752। उक्त जानकारी आकाश राव ने दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor