The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

17 और 18 फरवरी को पावर हाउस के ओवर ब्रिज रहेगा बंद,पढ़ें पूरी खबर

Spread the love

भिलाई। पावर हाउस के ओवर ब्रिज को 17 और 18 फरवरी को बंद रखा जाएगा। पुलिस प्रशासन यह निर्णय पावर हाउस के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज में गडर लॉन्चिंग के के चलते लिया गया है। ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह, निरीक्षक विजय ठाकुर, रॉयल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर बीएल देवांगन ने इसे लेकर मंगलवार को यहां का निरीक्षण किया। डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार व शुक्रवार को पावर हाउस ओवर ब्रिज में नंदिनी रोड से सेक्टर की ओर और सेक्टर से नंदिनी रोड की ओर गडर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इस दौरान यहां का रूट डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। राहगीरों से अपील की गई है कि वह दो दिन ओवर ब्रिज की जगह अंडर ब्रिज से आने-जाना करें।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *