The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग न्यूज़:ऑनलाइन सट्टे का कारोबार कर रहे गिरोह का खुलासा ,एक नाबालिग समेत कुल 25 अंतरराज्‍यीय सटोरिये को गिरफ्तार

Spread the love


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में पुलिस ने शहर के तीन स्थानो के मकानों में दबिश देकर ऑनलाइन सट्टे का कारोबार कर रहे गिरोह का खुलासा किया है। आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने आधी रात तीन स्थानों पर दबिश देकर आनलाइन सट्टे के कारोबार करने वाले एक नाबालिग समेत कुल 25 अंतरराज्‍यीय सटोरिये को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार ये गिरोह रायपुर के चंगोराभाठा, इंद्रप्रस्थ कालोनी और डीडीनगर इलाके के कई मकानों को किराये पर लेकर आनलाइन सट्टे का कारोबार चला रहे थे। बताया जा रहा है कि राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ के सटोरियों से आनलाइन जुआ सट्टा खिलवाया जा रहा था।पुलिस ने छापा मारकर मौके से 19 नग मोबाइल और तीन नग लैपटाप और करीब एक लाख नगदी समेत 30 से ज्यादा रजिस्टरों में करोड़ों की सट्टापट्टी जब्त की है। इसके साथ 100 से ज्यादा बैंक खातों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस को इस दौरान महादेव ऐप, रेड्डी अन्ना, लेजर बुक और टाइगर समेत 100 से अधिक आनलाइन सट्टा संचालित करने वाली वेबसाइट के बारे में भी जानकारी मिली है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor