The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

छात्रों के बीच मारपीट, दो के कार की चपेट में आने के बाद भी रहा जारी

Spread the love


यूपी। गाजियाबाद के एक कॉलेज के छात्रों के बीच बुधवार दोपहर को झगड़ा हो गया,कार से सीधी टक्कर होने के बाद युवक उछल कर कार के बोनट पर पहुंच जाते हैं और फिर सड़क पर जा गिरते हैं। दरअसल इस पूरी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जिले के मसूरी में एनएच-9 स्थित हाईटेक कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर झगड़ा हुआ।

झगड़े के दौरान वहां काफी छात्र मौजूद थे। वहां भीड़ लग गई थी। इस दौरान एक होंडा सिटी कार इस भीड़ में तेजी से घुसी। इस अनियंत्रित कार को देखकर अफरातफरी मच जाती है। तेजी से आ रही कार की एक चपेट में दो छात्र आ जाते हैं। दोनों छात्रों को यह कार जोरदार टक्कर देती है। जिसके बाद वो उछल कर बोनट पर आते हैं और फिर नीचे गिर जाते हैं। पुलिस ने कहा कि घटना के बाद छात्रों को हिरासत में लिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor