Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISCNational

Breaking: नया रायपुर में किसानों में आंदोलन में शामिल होने पहुंचे राकेश टिकैत, कहा— जबरदस्ती करने से आंदोलन कभी खत्म नहीं होगा

Spread the love

रायपुर। कृषि कानूनों को लेकर देशभर में चर्चा में रहे किसान नेता राकेश टिकैत राजधानी रायपुर पहुंचे है। बता दें कि नया रायपुर में किसानों का आंदोलन जारी है। इसी आंदोलन में शामिल होने किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए किसानों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करूंगा।
कोशिश होगी सरकार से बातचीत कर हल निकल जाएं। बातचीत के जरिए ही आंदोलन खत्म हो सकती है। जोर—जबरदस्ती करने से आंदोलन कभी खत्म नहीं होगा। टिकैत ने आगे कहा कि सरकार को समाधान के लिए चिट्ठी लिखी है। किसानों की मांग जायज है। हम सरकार से बातचीत करेंगे। बातचीत से ही समाधान हो सकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor