Friday, November 13, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

वायएसएस टीम ने निर्धन छात्रों की पढ़ाई के लिए बढाए हाथ,हरिहर स्कूल के है सभी निर्धन छात्र

Spread the love


”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”
राजिम। नवापारा नगर की समाजसेवी संस्था वायएसएस टीम के द्वारा नगर व अंचल में निरंतर नेक कार्य किए जा रहे है । सेवाभावी सामाजिक संस्था वायएसएस टीम के सदस्यों द्वारा गुरुवार को स्थानीय प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था आदर्श शासकीय हरिहर उच्चतर माध्यमिक शाला में 9वीं और 11वीं कक्षा के 6 विद्यार्थियों की साल भर की फीस व 10वीं और 12वीं के 12 विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा फीस जमा कर उनको कॉपी, पेन दे कर उनकी आर्थिक सहायता की गई।
शाला की प्राचार्य श्रीमति संध्या शर्मा इस अवसर पर कहा कि वायएसएस टीम नगर में एक अच्छा नेक कार्य करते आ रही है हमारी शाला में भी लगातार दो सालो से निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षण शुल्क देते आ रहे है। मै इस सामाजिक संस्था को बहुत बहुत धन्यवाद व शुभकामनाएं देती हूं कि, ऐसे ही हर नेक कार्य करते रहे ओर आगे बढ़ते रहे। निर्थन र्लोगों की सेवा करते रहे।वायएसएस टीम के अध्यक्ष अजय गोयल ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है आर्थिक कारणों से कोई भी बालक व बालिका शिक्षा से वंचित ना रहे ये हमारे समूह का उद्देश्य है। वायएसएस
टीम के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप बंगानी ने कहा कि हमारी टीम चार सालों से लगातार सामाजिक नेक कार्य करते आ रही है टीम के द्वारा लगातार ये तीसरा साल है इन विद्यार्थियों की आर्थिक सहायता फीस जमा करते आ रही है ऐसी नेक कार्य आगे भी करते रहेंगे।इस नेक कार्य में ग्रुप के कौशल अग्रवाल, प्रदीप बंगानी, अभिजित चौधरी, गिरीश नागवानी , प्रदीप लालवानी, मुरली गोयल, महेंद्र जैन, प्रशांत जैन, ओम पोद्दार, संभव बाफना, पायल बाफना , आशा येशानी, ममता अग्रवाल के साथ ही इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्रीमती संध्या शर्मा जी, मीडिया प्रभारी श्रीमती सोमा शर्मा ,श्री संतोष छाबड़ा, व्याख्याता श्रीमती अर्चना रणसिह, एवं समस्त स्टाफ, कर्मचारी उपस्थिति थे।समाज सेवा के क्षेत्र में नेक कार्य को देखते हुए हरिहर शाला की तरफ से संस्था को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor