The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

रायपुर और बिलासपुर के आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय में हर शुक्रवार को विशेष मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी

Spread the love


रायपुर। मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों को आयुर्वेद के माध्यम से इलाज उपलब्ध कराने शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर और शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय, बिलासपुर में हर शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी का संचालन किया जाता है। आयुष संचालनालय के सहायक संचालक डॉ. विजय साहू ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होने वाले इस विशेष ओपीडी में मानसिक दिक्कतों का सामना कर रहे लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से उपयुक्त उपचार एवं स्वस्थ जीवन-शैली से संबंधित निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाता है।
डॉ. साहू ने बताया कि मरीजों को आवश्यकतानुसार पंचकर्म सेवाएं भी दी जाती हैं। पंचकर्म चिकित्सा में स्नेहन, स्वेदन, वमन, विरेचन, वस्ति, नस्य व रक्त मोक्षण आदि विधियों द्वारा शरीर व मन में स्थित विकृत दोषों को बाहर निकाला जाता है। दोनों शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालयों में इस साल 3 जून से शुरू प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाले इन विशेष ओपीडी में अब तक 440 मरीजों का उपचार किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor