The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सरकार के विकास के दावों की पोल खोला छ.ग का भालुपानी गांव

Spread the love

रायगढ़ । बरमकेला से करीब 35 किमी दूरी में बसा यह गांव पहुंचविहीन होने के साथ बेहद पिछड़ा हुआ है। भालुपानी गांव तक पहुंचने के लिए खराब रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। इस कारण यहां के लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि यहां कोई बीमार पड़ जाता है, तो उसे अस्पताल तक लाने के लिए खाट में ढोकर 3 किलोमीटर परधियापाली तक लाया जाता है। इसके बाद ही किसी वाहन की सुविधा मिल पाती है। इस गांव में 112 डायल वाली गाड़ी की भी सुविधा चाह कर भी नही मिल पाता। इसका मुख्य कारण सड़क का अभाव है। शौचालय का भी निर्माण नहीं हो सका है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क जैसी सुविधाओं भी नही है। शासन-प्रशासन व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गांव में पर्याप्त सुविधा मुहैया कराने में नाकाम है। यहां के पेंशनधारी हितग्राहियों ने भी साल के पूरे माह का पेंशन नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor