The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

एलएलबी की छात्रा से प्रोफेसर ने की बंधक बनाकर छेड़खानी,आरोपी​ गिरफ्तार

Spread the love


कांकेर । कांकेर जिले में एक प्रोफेसर ने LLB की छात्रा को अपने सरकारी क्वार्टर में बंधक बनाकर छेड़खानी करने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद SDOP चित्रा वर्मा, TI शरद दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। क्वॉर्टर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने कई बार दस्तक दी, लेकिन प्रोफेसर ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ पहुंच गई। काफी कोशिश के बाद दरवाजा नहीं खुला तो SDOP ने इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन और प्राचार्य को दी। इसके बाद एक चपरासी वहां पहुंचा और उसने प्रोफेसर के मोबाइल नंबर पर कॉल किया। इस पर प्रोफेसर ने उसे जवाब दिया कि वह शहर से बाहर है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। अंदर कमरों की तलाशी ली तो वहां एक छात्रा मिल गई। पुलिस ने उसे सखी सेंटर भिजवा दिया, युवती के बयान के बाद आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में लिया गया है।प्रोफेसर नरेंद्र कुमार साहू 2017 से कांकेर कॉलेज में पदस्थ है। तब से कार्यकाल विवादों से जुड़ा हुआ है। इनके खिलाफ छात्राओं से दुर्व्यवहार का आरोप लगता रहा है। इसको लेकर विवाद भी हो चुका है। वहीं कॉलेज स्टॉफ से भी विवाद की बात सामने आई है। वहीं प्रोफेसर की पत्नी पिछले छह माह से अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके में रही है। दोनों के बीच परिवारिक विवाद चल रहा है। पत्नी ने प्रोफेसर के खिलाफ सखी सेंटर में शिकायत की है।

”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *