The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalOther News

होली खेलकर वापस आ रहे लोग हुए हादसे के शिकार,4 की मौत 10 घायल

Spread the love


उत्तासखंड । उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में 17 मार्च को एक टैक्सी के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरने से उसमें सवार चार युवकों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य घायल हो गए।
पौड़ी के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमलाल टम्टा ने बताया कि शाम लगभग साढ़े तीन बजे हुई इस दुर्घटना के समय वाहन में 14 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि पौड़ी सीमा पर स्थित चमोली जिले के बिसौणा गांव से कुछ लोग होली खेलने के लिए दो टैक्सियों से पौड़ी जिले के पैठाणी आये थे। होली खेलने के बाद अपने गांव लौटते समय उनमें से एक टैक्सी क्षमता से अधिक सवारी होने के कारण असंतुलित होकर सड़क से फिसलकर करीब 70 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *