The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पीएम गरीब अन्न कल्याण योजना में हो र​ही गड़बड़ी के विरोध में बीजेपी ने किया लोगो ​को जागरूक,कार्यकर्ताओं ने दिलाया पूरा राशन

Spread the love

रायपुर। आज भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला एवम मंडल के नेतृत्व में सभी शासकीय राशन दुकानों में प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत निशुल्क 5 किलो चावल प्रति व्यक्ति केंद्र के द्वारा देने का निर्देश दिया गया है। जिसमे राज्य सरकार के द्वारा जनता को चावल राशन कार्डधारियों को नहीं दिया जा रहा है। उसके विरोध में सभी वार्डो की राशन दुकानों मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनता को योजना से जागरूक कराते हुए पूरा राशन दिलाया जिसमे जवाहर नगर मंडल जोरापारा वार्ड में मंडल अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, चंद्रेश शाह,पूर्व पार्षद भारती बागल, संतोष साहू, युवा मोर्चा विपिन साहू , शंकर साहू, योगेश गुरु, जतिन सोनवानी, आशीष मिश्रा , गीता रेड्डी, अर्चना शुक्ला एवम अन्य कार्यकर्ता उपास्ति थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor