The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा जेलगांव चौक,गेवरा बस्ती व सर्वमंगला चौक में अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र का किया गया उद्घाटन

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। 18 नवंबर को मुख्यमंत्री छ.ग. शासन भूपेश बघेल व पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में क्षेत्र में विजिवल पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा थाना कुसमुण्डा क्षेत्र के गेवराबस्ती चौक व सर्वमंगला चौक, व जेलगांव चौक में आमजनों की सहायता हेतु अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया गया है। उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह, निरीक्षक थाना प्रभारी कुसमुण्डा लीलाधर राठौर, थाना प्रभारी दर्री राजेश जांगड़े, सूबेदार भुवनेश्वर कश्यप, थाना कुसमुण्डा पुलिस स्टाफ,थाना दर्री स्टाफ तथा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों व आमजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र की उपलब्धता व विशेषता के संबंध में जानकारियां दी गई। लोगों द्वारा भी अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र के बनने से पुलिस के प्रति काफी अच्छी प्रतिक्रियायें मिली तथा गेवरा बस्ती,जेलगांव के आमजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार प्रकट किया गया। सहायता केन्द्र के बनने से अपराधिक गतिविधियां की रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी होने की संभावना रहेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *