The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

तीन मंजिले इमारत में लगी भीषण आग , डॉक्टर और उसके दो बच्चो की मौत

Spread the love


आंध्र प्रदेश के तिरुपति के निकट भगत सिंह नगर में तीन मंजिले इमारत में रविवार को तड़के भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से एक डॉक्टर और उसके बेटे व बेटी की मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य झुलस गए। पुलिस ने बताया कि इमारत की पहली मंजिल में करीब साढ़े चार बजे आग लगी। इमारत के भूतल पर डॉक्टर का एक क्लिनिक भी है।
तीनों मृतकों की पहचान हो गई है। इस घटना में डॉ रविशंकर रेड्डी और उनके बेटे सिद्धू (12) व बेटी कार्तिका (6) की जान गई है। तीनों को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर भी किया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। आग की चपेट में आने से तीनों ही काफी हद तक जल गए थे। ऐसे में उन्हें बचाया नहीं जा सका।मौके पर पहुंचे दमकल ने डॉक्टर की पत्नी डॉक्टर अनंत लक्ष्मी और मां रामासुब्बम्मा को बचाया। बाद में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को तिरुपति के सरकारी रुइया अस्पताल में भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor