The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

शिक्षको की मांग को लेकर पामगढ़ के छात्र छात्राओं ने सड़क पर चक्का जाम कर किया प्रदर्शन

Spread the love


”सुरेश यादव की रिपोर्ट”

जांजगीर चांपा । जांजगीर जिले के ग्राम पंचायत मुड़पार में संचालित मिडिल स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। काफी कोशिशों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तब छात्रों ने सड़क पर चक्काजाम किया साथ ही स्कूल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।
जांजगीर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी स्कूलों का भगवान ही मालिक है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पामगढ़ विकासखंड के ग्राम मुड़पार में संचालित मिडिल स्कूल का भी यही हाल है जहां शिक्षक की कमी से जूझ रहे छात्रों ने सड़क पर चक्काजाम करने के साथ ही स्कूल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है,कि स्कूल में केवल दो शिक्षक हैं और वो भी नहीं आ रहे स्कूल शिक्षक विहीन हो गया है और उनकी पढ़ाई ठप्प हो गई है। इतना ही नहीं मिड्डे मील की गुणवत्ता को लेकर भी छात्रों ने सवाल उठाया है साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा गया है।
सरपंच के आश्वासन के बाद छात्रों ने चक्काजाम तो समाप्त कर दिया लेकिन छात्रों का स्कूल के बाहर प्रदर्शन लगातार जारी है। छात्रों ने कहा,कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूर होकर कलेक्टर से शिकायत करेंगे।
इस पर पामगढ़ बीइओ ने बताया मुड़पार स्कूल के छात्र छात्राओं के प्रदर्शन की जानकारी मिली है और मुड़पार मिडिल स्कूल में शिक्षक की व्यवस्था की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor