The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान बने नए सीडीएस,जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से ही यह पोस्ट खाली पड़ी थी

Spread the love


नईदिल्ली । भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में नियुक्त किया है। पिछले साल हेलिकॉप्टर हादसे में जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से ही यह पोस्ट खाली पड़ी थी। जिसके बाद अब करीब 10 महीने बाद सरकार ने अगले सीडीएस की नियुक्ती की है। रावत देश के पहले सीडीएस भी थे।
रक्षा मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में नियुक्त किया। वे भारत सरकार में सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के बारे में आपको बता दें इन्हें साल 1981 में सेना की 11 गोरखा राइफल्स में कमीशन दिया गया था। मेजर जनरल के रैंक में चौधरी ने उत्तरी कमान में महत्वपूर्ण बारामुला सेक्टर में एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली थी। बाद में लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में, उन्होंने उत्तर पूर्व में एक कोर की कमान संभाली और सितंबर 2019 से पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने और मई 2021 में सेवा से रिटायरमेंट होने तक इस पद पर बने रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor