The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शादी समारोह में चाकूबाजी, युवक की मौत

Spread the love

राजनांदगांव। जिला के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम रामाटोला में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चाकूबाजी की घटना में 20 वर्षीय योमिश सिन्हा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ग्राम सांखरा में हुए एक समारोह के दौरान विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश में रविवार देर रात आरोपियों ने रामाटोला में चल रहे शादी समारोह में युवक को घेरकर पहले मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *