The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पति -पत्नी और दो बच्चो की कुल्‍हाड़ी से मारकर नृशंस हत्या

Spread the love


दुर्ग । जिले के कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम अकोला में पति -पत्नी और दो बच्चो की नृशंस हत्या हो गई है। हत्‍यारे ने चारों को कुल्‍हाड़ी से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मृतक ओडिशा का मूल निवासी भोलानाथ बाड़ी किराए में लेकर परिवार समेत निवास रहता था। सूचना मिलते ही एसपी डा. अभिषेक पल्लव सहित कुम्हारी थाने का पूरा अमला वहां पहुंच गया है। डाग स्क्वाड टीम के आलावा फोरेसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंच गया। हत्या का कारण अभी अज्ञात है।
कुम्हारी के पास अकोला गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या हुई है। बताया जा रहा है कि भोलानाथ यादव (28 वर्ष), उसकी पत्नी नैना (25 वर्ष), उनके दो बच्चे मुक्ता और प्रमोद की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या की गई है। सुबह जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *