The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

बैंक के केवाईसी अपडेट के नाम पर अभिनेता अन्नू कपूर से हुई ऑनलाइन ठगी

Spread the love


मुंबई। दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर से ऑनलाइन ठगी हुई है। बैंक के केवाईसी अपडेट के नाम पर ठग ने उनसे विस्तृत जानकारी ली और 4.36 लाख रुपये खाते से निकाल लिए। जैसे ही उन्हें इसका पता चला उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की सतर्कता ही थी कि उन्हें एक बड़ा अमाउंट वापस मिल गया है। अन्नू ने मुंबई पुलिस के ओशिवारा साइबर क्राइम टीम का शुक्रिया जताया। ठग ने अपना नाम कृष्ण कुमार रेड्डी बताया और उसने कहा कि वह HSBC बैंक के हेड ब्रांच से बोल रहा है। उसने कहा कि बैंक खाते का केवाईसी अनिवार्य है, नहीं तो उनका खाता बंद कर दिया जाएगा। अन्नू कपूर ने पूछा कि केवाईसी के लिए क्या करना होगा तो शख्स ने बताया कि उन्हें अपना बैंक खाता नंबर और मोबाइल पर आने वाला ओटीपी नंबर देना होगा।
अन्नू कपूर ने अपना खाता नंबर और ओटीपी शख्स को बताया। कुछ समय बाद उन्हें HSBC बैंक के कस्टमर केयर से कॉल आया कि उनके खाते से छेड़छाड़ की गई है और खाते से पैसे ट्रांसफर हुए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *