The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

केवि में हर्षोल्लास से मनाया गया गांधी जयंती ,प्लॉग रन करते हुए की गई साफ-सफाई

Spread the love


”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”
धमतरी। केंद्रीय विद्यालय धमतरी में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अमिता मैथ्यू, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा महात्मा गांधी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। संगीत शिक्षक एस. के. पवार के निर्देशन में खेमलता देवांगन, समृद्धि साहू और लिया ने -‘वैष्णव जन तो तेने कहिए रे….’ और ‘रघुपति राघव राजा राम…’ गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी। संजय कोसरिया ने इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान की अधिकतम जनकल्याणकारी शासकीय योजनाएं जैसे निशुल्क शिक्षा, वोकल फार लोकल, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, मातृभाषा में प्राथमिक शिक्षा, स्वच्छता अभियान आदि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ही कल्पना थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी के कार्य और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके द्वारा अपनाई गई सत्य और अहिंसा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुरेश देवांगन ने बताया कि कृषि प्रधान हमारे देश में गांधी की स्वदेशी फार्मूला से ही देश को एक खुशहाल समृद्धि और विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। उन्होंने इस वर्ष के थीम-गांधीवाद-गांधी मेरे मन में पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को गांधी द्वारा लिखित सत्य पर मेरे प्रयोग, हिंद स्वराज, मेरे सपनों का भारत आदि पुस्तकों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गांधी की जीवन शैली और विचार सदैव सर्वकालिक और प्रासंगिक है।उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, दर्शन, शिक्षा, अर्थ शास्त्र और स्वास्थ्य संबंधी विचारों को सविस्तार बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अमिता मैथ्यू ने सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए वर्तमान में गांधी जी के सत्य और अहिंसा हथियार की प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि आज पूरा विश्व तृतीय विश्वयुद्ध के चौखट पर खड़ा है, ऐसे में गांधीजी के सत्य और अहिंसा का ही मार्ग है जिससे संपूर्ण मानव जगत को विनाशकारी युद्ध से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांधीजी एक सच्चे संत व धार्मिक व्यक्तित थे जो विश्व के सभी धर्मों के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना रखते थे। उन्होंने सभी बच्चों को गांधीजी के मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित किया।इसके पश्चात विद्यालय के समस्त शिक्षकों स्टाफ एवं विद्यार्थियों के द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। पवन वर्मा बौद्ध धर्म, एंजेल शाह जुरेशिया ईसाई धर्म, हरेंद्र साहू हिंदू धर्म, अंशरा फातिमा इस्लाम धर्म और कमलप्रीत कौर ने सिख धर्म की व्यक्तिगत प्रार्थना की।
गांधी जयंती के उपलक्ष में विद्यालय के शिक्षकों, स्टाफ और बच्चों द्वारा प्लॉग रन करते हुए विद्यालय परिसर एवं सड़क के किनारे पड़े हुए कचरों को उठाकर साफ सफाई किया गया। इस अवसर पर फीट इंडिया फ्रीडम रन का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के समस्त विद्यार्थी, शिक्षक एवं स्टाफ ने हिस्सा लिया। सभी कार्यक्रमों का संयोजन एवं संचालन सुरेश देवांगन ने किया। इस अवसर पर रीमन देवांगन और योगेश नेताम ने बताया कि सर्व धर्म प्रार्थना और प्लॉग रन कार्यक्रमों में सभी बच्चे बड़े ही उत्साह से भाग लिया और गांधी जी के दर्शन तथा साफ सफाई के महत्व को समझा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बीआर यादव, प्रदीप रावत, कविता, एस. के. पांडेय सहित पूरे स्टाफ का सहयोग रहा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *